हमेशा से ही अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में बने रहने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार ट्रंप महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करने की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में ट्रंप का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह महिलाओं के बारे में भद्दी टिप्पणी कर रहे हैं।
ट्रंप ने महिलाओं के बारे में ये भद्दी टिप्पणी साल 2005 में सोप ओपेरा में की थी। अब इस मामले के सामने आने के बाद चारों ओर ट्रंप की आलोचना हो रही है। कथित तौर पर इस वीडियो में ट्रंप महिलाओं के साथ सेक्स करने और उन्हें किस करने की बात कह रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि 'जब आप स्टार होते हैं तो महिलाएं आपको सब कुछ करने की इजाजत देती हैं।' ट्रंप ने यह बात एक टीवी शो 'ऐक्सेस हॉलिवुड' में कही। उनकी इस बात के बाहर आने के बाद ट्रंप ने कहा कि यह उनके और शो के होस्ट बिली बश के बीच की निजी बातचीत का एक अंश है। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी।