फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुर्तगाल में धार्मिक उत्सव के दौरान गिरा पेड़, 13 लोगों की मौत

Wed, 16 Aug 2017 04:26 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
विज्ञापन
मडीरा की वो जगह जहां धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था - फोटो : बीबीसी
विज्ञापन
पुर्तगाल के द्वीपसमूह मडीरा में एक उत्सव के दौरान पेड़ गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। एक वीडियो में मुख्य शहर फुंसल में एक धार्मिक त्योहार मनाने के लिए इकट्ठा हुए लोगों पर पेड़ को गिरते देखा गया।
विज्ञापन


पुर्तगाल के ब्रॉडकास्टर आरटीपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह दस बजे की है। जब पेड़ गिरा उस वक्त लोग रोमन कैथोलिक पर्व मनाने के लिए एक गांव में पहाड़ी पर स्थित एक चर्च के बाहर इकट्ठा हुए थे।

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कॉस्टा ने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो भी घटनास्थल का दौरा कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गिरने वाला पेड़ 200 साल पुराना ओक-ट्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूरोपियों के बीच मडीरा एक पर्यटक स्थल के तौर पर जाना जाता है

घटनास्थल - फोटो : बीबीसी
यूरोपियों के बीच मडीरा को एक पर्यटक स्थल के रुप में जाना जाता है। उत्तर अटलांटिक महासागर में मौजूद ये जगह सबसे बड़ा पुर्तगाली द्वीप है।

पुर्तगाली समाचार एजेंसी आरटीपी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ये पेड़ भीतर से खोखला हो गया था और इसे बीते दो सालों से सहारा देकर खड़ा रखा गया था।

पुर्तगाली न्यूज वेबसाइट पब्लिको नोट्स के अनुसार बीते साल हुए समारोह को जंगलों में लगी आग के कारण रद्द करना पड़ा था, इसलिए इस साल का त्योहार धूमधाम से मनाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें