फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

168 सीटों वाले विमान में की अकेले यात्रा, पायलट ने कॉकपिट पर बैठाकर ली सेल्फी

Mon, 30 Jul 2018 08:53 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अकेले पैसेंजर को पायलट ने कॉकपिट में बैठाकर सेल्फी ली
विज्ञापन
ग्रीस के कोर्फू में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि कोर्फू आइसलैंड से इंग्लैंड के बर्मिंघम की फ्लाइट से लौट रहे एक व्यक्ति ने फ्लाइट में अकेले ही यात्रा की। लेकिन यह उनके लिए काफी मजेदार साबित हुआ। 168 सीटों वाले इस विमान में उनका क्रू मेंबर्स ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके लिए गाने बजाए गए। साद जिलानी नाम के इस व्यक्ति ने भी काफी आनंद लिया। 
विज्ञापन


विमान में अकेले यात्री होने पर पायलट ने उन्हें कॉकपिट में बैठाया। पायलट ने साद के साथ सेल्फी भी ली। इसके बाद साद ने कहा कि विमान में अकेला यात्री होने के बाद भी क्रू मेंबर्स ने मुझे बोर नहीं होने दिया। क्रू मेंबर्स की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह अपने आप में मेरे लिए फाइव स्टार जैसा अनुभव था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें