फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब ले जा रही ट्रेन पटरी से उतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में सल्फयूरिक एसिड (तेजाब) लेकर जा रही एक ट्रेन पटरी से पटरी से उतर गई। ये दुर्घटना क्वींसलैंड राज्य के पश्चिमोत्तर इलाक़े जूलिया क्रीक में रविवार को स्थानीय समय के अनुसार 10.20 बजे हुई।
विज्ञापन


ट्रेन में कुल 26 डिब्बे थे जिनमें दो लाख लीटर सल्फ़्यूरिक एसिड था। हादसे में तीन रेलवे कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद इलाक़े में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है और दो किलोमीटर के दायरे में लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

क्वींसलैंड पुलिस का कहना है कि ये अभी पता नहीं चल पाया है कि दुर्घटना के कारण कुल कितना एसिड रिसा है। यह इलाक़ा बाढ़ से भी प्रभावित रहा है जिसके कारण वहां तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सल्फ़्यूरिक एसिड बहुत तीव्र पदार्थ होता है और त्वचा के संपर्क में आने पर ये उसे जला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें