train accident in sought africa
- फोटो : Social Media
दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में मंगलवार को दो यात्री ट्रेनों की टक्कर हो गयी जिससे तीन लोगों की मृत्यु हो गयी और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। आपात सेवा विभाग ने आज इसकी जानकारी दी। प्रवक्ता चार्ल्स मबासो ने बताया कि आज सुबह हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी लेकिन मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में 300 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 82 को गंभीर जख्म हैं। प्रवक्ता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उत्तरी प्रिटोरिया के माउंटेन व्यू स्थित घटनास्थल से हवाई एम्बुलेंस सेवा के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।