जर्मनी के हैम्बर्ग हवाईअड्डे पर विषैले पदार्थ से 50 लोगों के बीमार होने के बाद सभी उड़ानों को रोक दिया गया। जर्मन अग्निशमन दल ने सभी लोगों को बचा लिया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। लोगों ने आंखों में जलन और सांस की शिकायत की थी। माना जा रहा है कि हवाईअड्डे के एयर कंडीशनिंग सिस्टम के जरिये विषैले पदार्थ निकलने की वजह से यह घटना घटी।
एयरपोर्ट की महिला प्रवक्ता करेन स्टेन ने कहा कि सभी उड़ानों को कई घंटों के लिए रोक दिया गया है।
स्टेन ने कहा कि हमने रात्रि दो बजे तक के लिए सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं और हवाईअड्डे के ज्यादातर हिस्सों को खाली कर लिया गया है। 50 से ज्यादा लोगों ने सांस की तकलीफ और आंखों में जलन की शिकायत की थी। अग्निशमन दल के अधिकारी इसकी जांच में लगे हैं।