फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलंबिया: 150 लोगों को ले जा रहा जहाज समुद्र में डूबा, 9 लोगों की मौत, 28 लापता

Mon, 26 Jun 2017 11:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
टूरिस्ट जहाज - फोटो : AFP
विज्ञापन
कोलंबिया में रविवार को गुआटेप के पास समुद्र में टूरिस्ट जहाज डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग लापता हो गए। चार डेक वाले इस अलामिनेर पोत में तकरीबन 150 लोग सवार थे। खबर है कि जहाज को डूबने में पांच मिनट से भी कम समय लगा। वहीं, बचाव के लिए समुद्र में छोटी बोटों को उतारने के साथ-साथ घटनास्थल पर हैलीकॉप्टर और गोताधारों को भेजा गया है। 
विज्ञापन
#UPDATE Nine dead, 28 missing in Colombia tourist boat sinking https://t.co/k85uonEBNF pic.twitter.com/K3Km2EmtVX — AFP news agency (@AFP) June 26, 2017
स्थानीय सरकारी अधिकारी ने एएफपी न्यूज को बताया कि स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है और 20 से ज्यादा लोगों को गुआटेप के अस्पताल में भेजा गया है। वहीं, बचाव कार्य में लगे दमकल कर्मी ने बताया कि जब जहाज डूबा उस वक्त वे पोर्ट के काफी करीब था। लेकिन जहाज के पूरी तरह से डूबने के कारण का अभी तक कोई पता नहीं चला पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुआटेप एक लोकप्रिय एंडीन रिज़ॉर्ट टाउन है जो खेल और मनोरंजक गतिविधियों के लिए मशहूर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें