फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रीडी प्रिंटेड बिकिनी से साफ होगा समुद्र का पानी, जानिए कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन
अब आपको तैरकर नहाने के दौरान गंदे पानी की दिक्कत से नहीं जूझना पड़ेगा और समुद्र का पानी भी अपने आप साफ हो जाएगा। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी थ्रीडी प्रिंटेड बिकिनी विकसित करने में कामयाबी हासिल की है, जिसे पहनकर तैरने से पानी साफ हो जाता है।
विज्ञापन


जब आप इस थ्रीडी प्रिंटेड बिकिनी को पहनकर समुद्र में उतरेंगे और तैरना शुरू करेंगे तो पानी खुद-ब-खुद साफ होने लगेगा। इस बिकिनी को यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के इंजीनियरों ने स्पॉन्ज नामक खास तरह के मैटेरियल से तैयार किया है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की प्रोफेसर मिहरी ओजकान ने बताया कि इस बिकिनी को पहनकर नहाने से पर्यावरण को भी किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। साथ ही इसको बेहद किफायती खर्च पर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन

बिकिनी की खासियत

इस बिकिनी स्विम सूट को पानी साफ करने के लिए अंतरराष्ट्रीय वियरेबल टेक्नोलॉजी प्रतियोगिता में पुरस्कार भी मिल चुका है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बिकिनी समुद्र में जमे तेल और केमिकल से निकलने वाले हानिकारक तत्वों को सोख लेती है और पानी को साफ कर देता है।

इतना ही नहीं, नई थ्रीडी प्रिंटेड आपके वजन से 25 गुना ज्यादा गंदगी को सोख सकती है। सारी गंदगी स्पॉन्ज मैटेरियल के छोटे छेदों में जमा हो जाता है, जिससे त्वचा पर गंदगी छू भी नहीं जाती है।

इससे शरीर को रंचमात्र भी नुकसान नहीं होता है। इसके बाद जब एक हजार डिग्री सेल्सियस तापमान पर इसको गर्म किया जाएगा, तभी गंदगी बिकिनी से निकलती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि स्पॉन्ज मैटेरियल को 20 बार रिसाइकल करके इस्तेमाल किया जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें