फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड में तीन बम धमाके, एक की मौत और 30 घायल

Thu, 25 Aug 2016 05:10 AM IST
एजेंसी/बैंकॉक
विज्ञापन
बैंकॉक में धमाका
विज्ञापन
थाईलैंड के  अशांत मुस्लिम बाहुल्य दक्षिणी प्रांत में तीन अलग-अलग बम धमाकों में एक महिला की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए। पहला विस्फोट पत्तानी में हुआ, जहां नजदीकी इमरातों और घटनास्थल पर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


दूसरा बम विस्फोट मुआंग जिले में एक पब के पीछे एक पार्किंग स्थल पर हुआ जबकि तीसरा धमाका नोंग चिक जिले के एक बाजार के सामने हुआ। उप प्रधानमंत्री प्रवित वोंगसुवोन ने बताया कि पुलिस प्रमुख चाकथिप चैजिंदा और सैन्य अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मंगलवार रात को बम धमाकों के तार 11 और 12 अगस्त को छह प्रांतों के कराबी, नखोन सी थम्मारत, फांगंगा, फुकेट, सूरत थानी और तरांग में हुए धमाकों से जुड़े नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें