फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 'शैतान' के नाम पर लोगों को मार डालते हैं!

विज्ञापन
विज्ञापन
वांग जियान की बहन जो पिछले साल इस संप्रदाय में शामिल हुईं और अपने पिता को ही मार डाला ये कहते हुए कि वो 'शैतान' थे। चीन में पिछले दिनों एक महिला की दिनदहाडे़ हत्या कर दी गई। जांच में पता चला कि हत्यारे एक प्रतिबंधित संप्रदाय से थे।
विज्ञापन


मई में एक प्रतिबंधित समुदाय के कुछ लोग एक रेस्तरां में आते हैं और एक महिला को पीट-पीटकर मार डालते हैं। महिला की गलती सिर्फ इतनी है कि वो इन लोगों को अपना टेलीफोन नंबर नहीं देती।

यह संप्रदाय खुद को 'चर्च ऑफ द ऑल्माइटी गॉड' कहता है और लाखों सदस्य होने का दावा करता है।

घटना मैकडोनल्ड जैसे भीड़भाड़ वाले रेस्तरां में हुई, जहां छह लोग अपने संप्रदाय में नए लोगों को शामिल करने के लिए आए थे और फोन नंबर न मिलने पर उसे मार डाला। घटना सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल फोन में कैद हो गई, मगर हत्यारों को इसका कोई गिला नहीं है।
विज्ञापन

'शैतान' मारने का दावा

जेल में इन छह लोगों में से एक झांग लिडांग ने कहा, ''मैंने पूरी ताकत से उसे मारा। वह 'शैतान' थी। हमें उसे खत्म करना ही था।''

'चर्च ऑफ द ऑल्माइटी गॉड' के मुताबिक भगवान एक महिला के रूप में पृथ्वी पर हैं। जो इस 'भगवान' से अपना सीधा संपर्क बताते हैं वह संप्रदाय के मुखिया झाव वीशान हैं, जिन्होंने 25 साल पहले संप्रदाय की नींव रखी थी।

वीशान भैतिकी के शिक्षक थे और अब अमरीका में हैं। पर कहां, किसी को नहीं पता। 1970 तक कम्युनिस्ट चीन में सभी धर्मों पर पाबंदी थी और अभी भी चीन में धार्मिक आजादी बहुत कम है।

'चर्च ऑफ द ऑल्माइटी गॉड' की वेबसाइट पर हत्याओं, मारपीट और चाकूबाजी का कोई जिक्र नहीं, जिसके लिए वो अपने सदस्यों को उकसाते हैं।

संप्रदाय का दावा है कि पिछल तीन साल में उसके चार लाख अनुयायी गिरफ्तार किए गए हैं। इस संप्रदाय के कारण कई परिवार टूटे भी हैं। वो अपना नाम नहीं बताना चाहते।
विज्ञापन

परिवार विरोधी और मानवता विरोधी संप्रदाय

ऐसे ही एक व्यक्ति ने नाम उजागर न करते हुए बताया, ''यह संप्रदाय परिवार विरोधी, मानवता विरोधी और सरकार विरोधी है। यह लगातार अपने सदस्यों को ट्रेनिंग देता है कि वो अपने परिवार से झूठ बोलें। जो अपना परिवार छोड देता है, उसे संप्रदाय में ऊंची जगह मिलती है।''

झांग लिडोंग से जब जेल में पूछताछ हुई तो उन्होंने महिला की हत्या पर कोई अफसोस नहीं जताया। बीजिंग यूनिवर्सिटी के पास एक चर्च में यह चेतावनी टंगी है कि लोग इस संप्रदाय से दूर रहें।

ऐसे मामले भी सामने आए हैं जब किसी बेटी ने पिता की या बेटे ने पिता की हत्या कर दी थी।

चीन के परिवार इस संप्रदाय से खौफजदा हैं पर सरकार ने इसके खिलाफ अभी तक कडाई नहीं बरती है। यह संप्रदाय कम्युनिस्ट पार्टी का भी विरोध करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें