फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की गुफा में मिले सबसे पुराने मानव निर्मित चित्र

Sun, 16 Sep 2018 06:06 AM IST
एजेंसी, हेन्शिलवुड
विज्ञापन
South Africa
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के दक्षिणी तट के पास स्थित बोलमबोस गुफा में वैज्ञानिकों को रेखाचित्र से सजा एक पत्थर मिला है। इस पत्थर पर उभरी नौ रेखाएं एक दूसरे को काट रही हैं। यह रेखाएं हैशटेग की तरह दिखती हैं। पुरातत्वविदों का अनुमान है कि यह पत्थर तकरीबन 73 हजार साल पुराना है। वैज्ञानिक इसे चित्रकला का पहला नमूना कह रहे हैं। यह लगभग 30 हजार साल पहले के मानव द्वारा निर्मित चित्रों की भविष्यवाणी करता है। 
विज्ञापन


‘जर्नल नेचर’ में छपी इस स्टडी में नॉर्वे की यूनिवर्सिटी ऑफ बेर्गन के पुरातत्वविदों और इस रिसर्च में प्रमुख क्रिस्टोफर हेन्शिलवुड के मुताबिक, ‘इन टेढ़ी-मेढ़ी रेखाओं को देखकर ऐसा लग रहा है कि असल पैटर्न आकार में बड़ा होगा और उसे बड़े भाग पर बनाया गया होगा।’ यह प्राचीन चित्रकारी ब्लॉम्बोस गुफा में पाई गई है, जो कि केप टाउन के 200 मील पूर्व में है।  इसे बनने की प्रक्रिया बेहद जटिल होती है। हेन्शिलवुड कहते हैं, ‘हम इसे तुरंत कला नहीं कहेंगे। निश्चित रूप से यह एक ऐसा चित्र है जिसे बनाने वाले के लिए इसका जरूर कोई अर्थ रहा होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें