फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र के बीचोंबीच तैरता हुआ दिखता है बोयार्ड का यह किला

Sun, 30 Sep 2018 03:06 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
boyard fort
विज्ञापन

विश्व में ऐसे कई किले हैं जो अपने इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा ही एक किला अटलांटिक सागर में मौजूद केसल है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे यह समुद्र में तैर रहा है। इस किले का निर्माण फ्रांस ने अंग्रेजी नौसेना के बेड़े से देश की रक्षा करने के लिए 17वीं शताब्दी में करवाया था।

विज्ञापन


जब इसका निर्माण शुरू किया तो इंजीनियरों ने घुटने टेक दिए जिससे इसका काम पूरा नहीं हो पाया। इस किले का काम कई बार शुरू और बंद हुआ और आखिरकार 1858 में नेपोलियन के कार्यकाल में पूर्ण हुआ।
 

इस विशाल किले में 250 लोग रह सकते हैं। यह किला फ्रांस में डी एक्स और इले डी ओलेरन के बीच अटलांटिक सागर में मौजूद है। इसका निर्माण 17वीं शाताब्दी में देश के कई हिस्सों को सुरक्षित रखने के लिए प्राचीन फोर्ट बोयार्ड के बेस पर डिजाइन करके बनाया गया है।

विज्ञापन


छोटे से नजर आने वाले इस किले के निचले माले में सोने के लिए क्वार्टर और फूड स्टोरेज बनाया गया है। ऊपरी माले में हथियार संग्रहित थे। किले के पूरी तरह तैयार होने के बाद उसकी अंडाकार बनीं दीवारों का माप 330 फीट बाई 160 फीट नापा गया।

किला बनाने वाले मिस्त्रीओं को समुंद्रिय तट के किनारे बैरकों में रखा गया था जो बाद में बॉयरडविले बंदरगाह के नाम से मशहूर हो गया। किले ने सुरक्षा संबंधी कई कार्य किये हैं लेकिन अब इसे किसी कार्य के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता।

20 वीं शताब्दी में किले को बुरी हालत में छोड़ दिया गया था। किले के अनुरक्षण हेतु तबतक कोई कार्य नहीं गया जबतक उसके इस्तेमाल के लिए नया उद्देश्य नहीं मिल गया। कलात्मक दृष्टि से यह कला इंजीनियरों की एक अद्भुत देन है।

वर्ष 1967 में बॉयर्ड किले को एक नया उद्देश्य मिला जब यहां एक फ्रेंच फिल्म की शूटिंग की गयी। रोबर्ट एनरिको द्वारा निर्मित इस फिल्म का नाम 'लेस अडवेंचरियर्स' था। वर्ष 1990 में बॉयर्ड किला एक बार फिर से लोगों की नजरों में आया जब फ्रेंच रियलिटी टीवी शो ने यहां अपना सेट बनाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें