फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांगः 6 करोड़ रिश्वत देने पर उद्योगपति को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हांगकांग के बड़े मशहूर उद्योगपति, थॉमस वॉक को भ्रष्टाचार के आरोप में पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है। शहर के सबसे बड़े डेवलपर, सुन कुंग काइ प्रोपर्टीज के पूर्व सह-अध्यक्ष वॉक पर 64,440 डॉलर (40.79 लाख रुपए ) से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


उन्हें एक मामले में सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार की साजिश रचने का दोषी पाया गया। वहीं उनके छोटे भाई रेमंड को इस आरोप से मुक्त कर दिया गया है। उनकी कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वॉक इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

एशिया के सबसे रईस लोगों में शामिल था उद्योगपति

पिछले हफ्ते फैसला आने के बाद 63 वर्षीय वॉक ने कंपनी के अध्यक्ष और महाप्रबंधक पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें 2005 से 2007 के बीच जमीन बेचने की सूचना के बदले पूर्व सरकारी अधिकारी रफेल हुइ को 11 लाख डॉलर (6.96 करोड़) की रिश्वत देने का दोषी ठहराया गया था।
विज्ञापन


दो साल पहले दोनों भाइयों के गिरफ्तार होने के बाद सात महीने चले मुकदमे के दौरान कंपनी के शेयर तेजी से गिरे और उनके अरबों रुपये डूब गए थे। वॉक भाइयों की जायदाद करीब 14 अरब डॉलर (8.86 खरब रुपये) थी जिसके चलते वह एशिया के सबसे रईस लोगों में शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें