फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल अवीव में एक बस में धमाका

Wed, 21 Nov 2012 07:54 PM IST
बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराइल की व्यवसायिक राजधानी तेल अवीव में एक बस में हुए धमाके में कम से कम दस लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन


एक इसराइली अधिकारी ने धमाके के बारे में बताया कि यह सेना मुख्यालय के पास हुआ है और चरमपंथियों का हमला हो सकता है। यह विस्फोट वैसे समय में हुआ है जब इसराइल ने गजा और हमास के अहम ठिकानों पर अपने हमले जारी रखे हैं। दूसरी और चरमपंथी इसराइल पर राकेट से बमबारी कर रहे हैं।

हालांकि दोनों पक्षों के बीच शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय कोशिशें जारी हैं। येरूशलम के पश्चिमी तट और काहिरा में मध्यस्थता करने वालों के बीच बातचीत चल रही है। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और सयुंक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून इलाके में शांति बातचीत में हिस्सा लेने के लिए मौजूद हैं।
विज्ञापन


इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू के प्रवक्ता आफिर गेंडलमेन ने अपने ट्विटर एकाउंट में लिखा है कि बस में धमाका बम की वजह से हुआ है और यह चरमपंथियों का हमला है। आपात सेवा के मुताबिक घायलों में तीन की स्थिति नाजुक है।

हमास ने मनाया जश्न
हमास के प्रवक्ता सामी अबू जौहरी ने समाचार एजेंसी रायटर को बताया, “ हम तेल अवीव में हुए हमले से खुश हैं, ये गजा में इसराइली हिंसा का स्वभाविक जवाब है।” स्थानीय रेडियो पर जब हमले की ख़बर प्रसारित हुई तो हमास के चरमपंथियों ने बंदूक से फायरिंग करके जश्न मनाया।

इसराइली विदेश मंत्रालय के मुताबिक तेल अवीव में इससे पहले अप्रैल, 2006 में हमला हुआ था। तब एक आत्मघाती चरमपंथी ने रेस्टोरेंट में हमला किया था, जिसमें ग्यारह लोगों की मौत हो गई थी। इसराइल और इमास के चरमपंथियों के बीच बीते आठ दिन से संघर्ष जारी है।
विज्ञापन


इस संघर्ष में अब तक एक सौ उनचालीस फलस्तीनी और पांच इसराइली लोगों की मौत हो चुकी है। तेल अवीव में हुए बस धमाके से शांति बहाली की कोशिशों को धक्का लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें