फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबुल आत्मघाती हमले में दो भारतीयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काबुल के होटल पर हुए हमले में मारे जाने वालों की संख्या 11 हो गई है। मारे जाने वालों में एक अमेरिकी नागरिक और दो भारतीय भी हैं।
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय राजदूत अमर सिन्हा ने एक ट्विट संदेश में कहा था कि हताहतों में कुछ भारतीय भी हैं। हमला बुधवार के शाम के वक्त हुआ और सुरक्षाबलों और बंदूकधारियों के बीच पांच घंटे तक लड़ाई जारी रही।
विज्ञापन

55 लोगों को बचाया गया

हालांकि आत्मघाती हमले का प्लान शायद सफल नहीं हो पाया। लॉयन का कहना है कि मारे जाने वालों में दो हमलावर भी शामिल हैं। हमला उस वक्त हुआ जब होटल में विदेशी मेहमान भरे पड़े थे। ये लोग एक मशहूर अफगानी गायक का कार्यक्रम सुनने आए हुए थे।

काबुल में मौजूद अमेरिकी राजदूत ने कहा है कि पार्क पैलेस होटल में हुए हमले में जो पांच लोग मारे गए हैं उनमें एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि 55 लोगों को होटल से सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब हालात काबू में हैं। फिलहाल हमले की ज‌िम्मेदारी किसी समूह ने नहीं ली है।

पूर्व में हुई हिंसक घटनाओं के लिए अफगानिस्तान पाकिस्तान को ज‌िम्मेदार ठहराता रहा है। लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच संबंघों में सुधार आया है और तालिबान से संधि समझौते की उम्मीद जताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें