फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबुलः मिलिट्री हॉस्पिटल में घुसे आतंकी मारे गए, 3 की मौत व 60 लोग घायल

Wed, 08 Mar 2017 05:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
सरदार दाउद खान अस्पताल - फोटो : Reuters
विज्ञापन
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के सबसे बड़े मिलिट्री अस्पताल में बड़ा आतंकी हमला हुआ था। अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है। अस्पताल में घुसे सभी आतंकियों को मार गिराया गया है। इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है और 60 लोग घायल हो गए हैं । मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार सरदार दाउद खान अस्पताल खान अस्पताल पर आतंकी हमला किया गया था। गौरतलब है 400 बेड वाला यह अस्पताल अमेरिकी दूतावास के नजदीक है।
विज्ञापन


पुलिस ने अस्पताल के नजदीक का एरिया सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि 3 से 5 हथियारबंद हमलावर डॉक्टर के कपड़ों में अस्पताल में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी थी। हमलावर अस्पताल के तीसरे और चौथे तल पर मौजूद थे और उनके पास ऑटोमेटिक हथियार भी थे।

इस हमले में 60 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले पिछले सप्ताह तालिबान द्वारा 2 आत्मघाती धमाकों में 16 लोगों को मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें