ब्राजील के एक स्कूल में बुधवार को गोलीबारी की घटना में आठ लोगों के मारे जाने की खबर है। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि साओ पाउलो के नजदीक सुजानों में स्थित स्कूल में अज्ञात बंदूकधारी ने घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।
ब्राजील के टेलीविजन चैनल ग्लोबो और वेबसाइट यूओ1 ने कहा है कि इस घटना में दो किशोरों और पांच बच्चे और और एक शिक्षक के मारे जाने की बात कही गई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बंदूकधारी मारा गया है। वहीं 17 लोग घायल भी हुए हैं। घटनास्थल राउल ब्रासील स्कूल के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं।