फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माली में 10 दिन के लिए आपातकाल घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल रैडिशन ब्लू पर हुए जिहादी हमले के बाद माली की सरकार ने दस दिनों का आपातकाल घोषित किया है। मालूम हो कि इस आतंकी हमले में कम से कम 27 लोगों के मारे जाने की खबर है। मारे गए लोगों में तीन चीनी, एक भारतीय-अमेरिकन और रूसी नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इस घटना के बाद माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बबकार कीता की अध्यक्षता में बुलाए गए कैबिनेट के सत्र में देश भर में दस दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की गई। आपातकाल शनिवार से लागू हो चुका है। इस आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए माली में तीन दिनों का शोक भी घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि अल-जजीरा चैनल द्वारा प्रसारित ऑडियो रिकॉर्डिंग के अनुसार इस हमले की जिम्मेदारी अल्जीरियाई आतंकी संगठन अल मुराबितून ग्रुप ने ली है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी के अनुसार, बमाको में हुए आतंकी हमले में भरतीय मूल की अमेरिकी नागरिक अनीता अशोक दतार की मौत हो गई है। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने ट्वीट के जरिये आतंकी हमले में मारी गई दतार और अन्य लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों में तीन चीनी नागरिक

चीन ने भी आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। मृतकों में तीन चीनी नागरिक भी शामिल हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने कहा कि चीन के विदेश मंत्रालय और माली में चीन के उच्चायोग ने आपातकालीन-प्रतिक्रिया प्रणाली और बचाव का कार्य तुरंत शुरू कर दिया है।

शनिवार को जारी बयान में होंग ने बताया कि चार चीनी नागरिकों को सकुशल बचाया गया है। दो दिनों पहले आईएस के आतंकियों द्वारा चीनी नागरिक फैन जिंघुई को बंधक बनाने के बाद निर्ममता से उसकी हत्या करने के बाद चीन ने न्याय का संकल्प लिया था। उल्लेखनीय है कि जिंघुई के साथ नार्वे के एक नागरिक को आईएस ने मार डाला था।

रूस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मरिया जखारोवा ने रूसी न्यूज एजेंसी रिया नोवोस्ती को बताया कि माली में हुए आतंकी हमले में कई रूसी नागरिक मारे गए हैं। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद उनकी संख्या और नाम के बारे में विदेश मंत्रालय बयान जारी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें