रूस की एफएसबी सुरक्षा एजेंसी ने सोमवार को कहा है कि सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो बमबारी के पीछे टेलीग्राम मैसेजिंग सेवा का इस्तेमाल किया गया था। एफएसबी ने एक बयान में कहा कि सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो में 3 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था जिसमें टेलीग्राम ऐप के द्वारा सुसाइड बॉम्ब का उपयोग किया गया था।
एजेंसी ने बताया कि कई आतंकी गुट हमलों को अंजाम देने के लिए इस ऐप का उपयोग करते हैं। सुसाइड बॉम्बर द्वारा किए गए हमले में उस वक्त 15 लोग मारे गए थे। माना जा रहा है कि इमाम शामिल बटालियन ने इस हमले को अंजाम दिया था, जो अलकायदा का सहयोगी है।
बता दें कि टेलीग्राम ऐप रूस में डिजाइन किया गया मैसेजिंग ऐप है। इसके ऐप के जरिये एकसाथ 5000 लोगों के बीच मैसेज, फोटो और वीडियों का आदान-प्रदान किया जा सकता है। इसको 2013 में लॉन्च किया गया था। अभी तक इसके 100 मिलियन यूजर हैं। हालांकि रूस के राज्य संचार निगरानी एजेंसी ने शुक्रवार को इस ऐप पर प्रतिबंध लगाने की धमकी भी दी थी।
आतंकी संगठन इस ऐप के जरिये अपने गुप्त संदेशो के माध्यम से लोगो पर हमला करता है। वहीं, इस को ऐप बनाने वाली कंपनी का कहना है कि हमारा उद्देश्य इस ऐप के माध्यम से पूरी दुनिया में सुरक्षित बात चीत का जरिया बनाना।