फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबुल पुलिस मुख्यालय पर आत्मघाती हमला

Mon, 21 Jan 2013 02:41 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पुलिस के एक कार्यालय पर आत्मघाती हमला हुआ है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि कार्यालय के बाहर तड़के एक कार बम विस्फोट हुआ जिसमें कई पुलिसकर्मी और आम नागिरक घायल हो गए। पुलिस ने कहा है कि उसके बाद कुछ आत्मघाती हमलावरों ने भवन पर धावा बोल दिया, जो अब भी जारी है।

तालिबान ने मीडिया को भेजे गए एक एसएमएस में हमले की जिम्मेदारी कबूल की है। तालिबान ने हाल के दिनों में राजधानी काबुल में कई स्थानों पर हमले किए हैं।

'भवन के भीतर'
पुलिस अधिकारियों ने बीबीसी संवाददाता बिलाल सरवरी को बताया कि कम से कम एक चरमपंथी ने खुद को ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय के बाहर बम से उड़ा लिया।

संवाददाता का कहना है कि एक और हमलावर पुलिस की गोली का शिकार हो गया है, लेकिन उनमें से दो भवन के अंदर घुस गए हैं और हमले कर रहे हैं।

काबुल पुलिस प्रमुख जनरल अयूब सालांगी ने बीबीसी से कहा है कि पुलिस का विशेष दस्ता विदेशी सुरक्षाकर्मियों की मदद से भवन को ख़ाली कराने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि हमले में चार पुलिसकर्मी और छह शहरी घायल हो गए हैं। जब पुलिस भीतर घुसने की कोशिश कर रही थी तो चरमपंथियों ने उनपर रॉकेट से चलनेवाले ग्रेनेड से हमले किए। भवन के बाहर से काला धूँआ निकलकर हर तरफ फैल रहा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें