फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी कमांडर के शांति वार्ता के दावे को तालिबान ने किया खारिज

Fri, 01 Jun 2018 06:27 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

तालिबान ने अपने साथ अफगान सरकार के अनौपचारिक संपर्क और बातचीत करने संबंधी अमेरिकी कमांडर के बयान को ‘सिरे से खारिज’ कर दिया है। अफगानिस्तान में गठबंधन बलों के कमांडर जनरल जॉन निकोलसन ने बुधवार को कहा था कि ‘तालिबान के मध्य और शीर्ष स्तर के नेताओं’ की अफगान सरकार के साथ बातचीत चल रही है।

विज्ञापन


हालांकि, तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने शुक्रवार को मीडिया में जारी एक बयान में कहा कि जनरल निकोलसन ने अपने काबुल कार्यालय से पेंटागन में संवाददाताओं को जो बयान दिया वह ‘आधारहीन दावा है।’ 

मुजाहिद ने कहा कि अमेरिकी जनरल निकोलसन अपनी असफलता से ध्यान भटकाने और ट्रंप प्रशासन की रणनीतियों की असफलता का खुलासा करने के स्थान पर वाशिंगटन की मीडिया को व्यस्त रखने के लिए ऐसे फर्जी बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें