पाकिस्तानी तालिबान ने इराक और सीरिया मे चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट का समर्थन किया है।
ईद से पहले जारी एक बयान में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने मुसलमानों से ‘दुश्मन’ अमरीकी गठबंधन के खिलाफ एक जुट होने की अपील की है।
शनिवार को तहरीक ए तालिबान के नेता मौलाना फजलुल्ला ने बयान जारी किया।
सीरिया और इराक में इस्लामिक स्टेट की सराहना करते हुए मौलाना फजलुल्ला ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वो दुश्मन से लड़ रहे हैं और उनके अच्छे और बुरे समय में वो उनके साथ हैं।
बयान में कहा गया है कि पूरी दुनिया के मुसलमान इस कठिन समय में इस्लामिक स्टेट के साथ खड़े हैं और वो जो भी संभव होगा मदद करेंगे।