फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक, घेरकर 20 पुलिसवालों का किया कत्ल

Sun, 21 May 2017 12:34 PM IST
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान में कट्टर इस्लामी सोच रखने वाले और आतंकी संगठन तालिबान ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां तालिबान ने 20 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान ने इंसानियत को शर्मशार करने वाली वारदात को रविवार सुबह अंजाम दिया है।
विज्ञापन


Taliban raid kills 20 policemen in southern Afghanistan: Officials -  AFP— ANI (@ANI_news) May 21, 2017


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक तालिबान के हमलावरों ने अपने खतरनाक हथियारों के दम पर कई पुलिस चौकियों को घेर लिया। जाबुल प्रांत के शाह जॉय जिले में ये घटना हुई है। आतंकियों ने पुलिस चौकियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घायल भी हुई हैं। साथ ही मरने वालों की संख्या भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें