फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान के कुंदुज शहर पर तालिबान का बड़ा हमला, आठ मरे

Tue, 04 Oct 2016 04:06 AM IST
एजेंसी/ कुंदूज 
विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान में सोमवार को तालिबान आतंकियों ने दो बड़े हमले किए। उत्तरी शहर कुंदूज में कई तरफ से आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। जबकि दक्षिणी क्षेत्र में आतंकियों ने एक पुलिस प्रमुख की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


उत्तरी कुदूंज और हेलमंद प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि आतंकी पूरी तैयारी के साथ आए थे। अंधेरे का फायदा उठाते हुए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। सोमवार को ही देश के दूसरे इलाकों में सेना और आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। ये हमले ऐसे समय पर हुए हैं जब राष्ट्रपति अशरफ गनी मंगलवार और बुधवार को ब्रुसेल्स में आयोजित एक सम्मेलन में कई प्रभावशाली देशों के प्रतिनिधियों से मिलने वाले हैं। 

इस दौरान वह गृहयुद्ध से जूझ रहे अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता की अपील कर सकते हैं। सम्मेलन में यूरोपीय यूनियन के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क और संयुक्त राष्ट्र सचिव बान की मून समेत अमेरिका के विदेश सचिव जॉन केरी भी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें