फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया में नरसंहार के सुबूत मिले

Sat, 19 Jan 2013 08:58 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीसी को सीरिया में इस हफ्ते हुए नरसंहार के साक्ष्य मिले हैं जिसमें कम से कम सौ लोगों की हत्या कर दी गई थी और उनके घरों को जला दिया गया था।
विज्ञापन


होम्स शहर के पास हासविया गांव का एक दल ने दौरा किया और वहां एक घर के बाहर शवों को पाया जो जले हुए थे। बीबीसी संवाददाता लूइस डयूसेट शुक्रवार को जब हासविया गांव पहुंची तो सैनिकों ने कहा कि सभी शवों को हटा दिया गया है।

लेकिन उन्होंने वहां देखा कि एक घर के बाहर तीन शव जली हुई हालत में पड़े हुए थे। सीमेंट पर खून ही खून था। रसोईघर में एक दर्जन से अधिक गोलियों के निशान थे और फर्श पर खून फैला हुआ था। एक अन्य कमरे में टूटे पलंग के पास दो और जले हुए शव पड़े थे।
विज्ञापन


एक ग्रामीण ने बीबीसी को बताया कि इन लोगों की मौत के समय सेना वहां मौजूद थी। हासविया में नरसंहार की ख़बरें गुरुवार को सामने आई थीं। विपक्ष और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस ओर ध्यान दिलाया था। लेकिन तब फौरी तौर पर इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई थी।

संयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग
सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि राष्ट्रपति बशर अल असद की वफादार सेना ने जिन 106 लोगों की हत्या की, उनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के निदेशक रमी अब्दुल रहमान का कहना है कि इस मामले की जांच संयुक्त राष्ट्र से कराने की जरूरत है। लेकिन राजधानी दमिश्क़ स्थित एक सरकारी अधिकारी ने नरसंहार की खबरों से इनकार किया है।

एक अन्य घटनाक्रम में, विपक्षी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बेल्जियम में जन्में फ्रांस के एक पत्रकार की उत्तरी शहर एलेप्पो में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

इस पत्रकार का नाम येवेस डिबे है। कुछ लोगों ने डिबे की मौत के लिए सेना को जिम्मेदार बताया है, वहीं एक कार्यकर्ता का कहना है कि अभी इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


इस बीच एलेप्पो में एक इमारत पर रॉकेट दागा गया है। सरकारी मीडिया ने इसके लिए चरमपंथियों को जिम्मेदार बताया है। दक्षिणी शहर डेरा में भी दो कार बम हमले हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें