फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया में बम धमाका, 48 की मौत

Sun, 08 Jan 2017 02:56 AM IST
एजेंसी/बेरुत
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्की सीमा के नजदीक सीरियाई विद्रोही शहर अजाज में शनिवार को एक बड़े टैंकर ट्रक में हुए बम धमाके में तकरीबन 48 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। मानवाधिकारों के लिए ब्रिटेन स्थित सीरियाई ऑबजर्बेटरी का कहना है कि धमाका एक स्थानीय इस्लामी अदालत के सामने एक बाजार क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन


इस विस्फोट में छह विद्रोही लड़ाके भी मारे गए लेकिन मारे गए लोगों में ज्यादातर नागरिक हैं। ऑबजर्बेटरी के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा कि मरने वाले लोगों की शिनाख्त में मुश्किलें आ रही हैं क्योंकि ज्यादातर शव पूरी तरह से झुलस गए हैं।

नवंबर में एक कार बम विस्फोट में 25 लोग मारे गए थे। सनद रहे कि मार्च 2011 में सरकार विरोधी प्रदर्शन के साथ शुरू हुए संघर्ष के बाद से सीरिया में अब तक 310000 से ज्यादा लोग मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें