सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले एलेपो प्रांत में हवाई हमले और बमबारी में 51 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं। मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने इसकी जानकारी दी है।
मानवाधिकार संस्था के मुताबिक सीरियाई वायु सेना की तरफ से किए गए हमले में शनिवार को 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य जगह पर नौ लोगों की मौत हो गई। अन्य 27 लोग सीरिया और रूस की तरफ से किए गए हमलों में एलेपो प्रांत के पश्चिम में मारे गए हैं।