फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेधन पर भारत को मिली बड़ी सफलता, दो नागरिकों के स्विस बैंक खातों की मिल सकती है जानकारी

Fri, 03 Aug 2018 06:11 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्विस बैंक - फोटो : SELF
विज्ञापन

भारत को अपने यहां टैक्स चुराकर स्विस बैंक में कालेधन के तौर पर छिपाने वालों पर शिकंजा कसने की कवायद में बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्विट्जरलैंड की सर्वोच्च अदालत ने अपने यहां के कर अधिकारियों को दो भारतीय नागरिकों के बैंक खातों का ब्योरा भारत सरकार को सौंपने की अनुमति दे दी है। 

विज्ञापन


ये दोनों भारतीय नागरिक इस आधार पर अपने लिए अदालत से राहत मांग रहे थे कि भारत ने उनका ब्योरा स्विस बैंक से चोरी हुए डाटा के आधार पर की जा रही टैक्स चोरी की जांच में मांगा है।

दरअसल एक फ्रांसीसी नागरिक हर्व फाल्कियानी ने व्हिसल ब्लॉअर के तौर पर कुछ जानकारियां लीक की थीं। फाल्कियानी एचएसबीसी के स्विस निजी बैंक में कार्यरत था और वर्ष 2008 में उसने बैंक के हजारों उपभोक्ताओं का ब्योरा लीक कर दिया था, जिन पर उसे अपने खातों का प्रयोग टैक्स चोरी के लिए करने का शक था। 
विज्ञापन


इस सूचना के लीक होते ही कई देशों में जांच शुरू हो गई थी और स्विस बैंकिंग की गोपनीयता भी सुर्खियों में आ गई थी। स्विस कोर्ट ने फाल्कियानी को औद्योगिक जासूसी के लिए उसकी अनुपस्थिति में ही सुनवाई करते हुए 5 साल कैद की सजा सुना दी थी। हर्व इस समय भी स्विट्जरलैंड में फरार घोषित हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें