फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीडन ने की असांज के खिलाफ रेप की जांच बंद

Sat, 20 May 2017 05:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज के खिलाफ सात साल से जारी रेप के एक मामले की जांच को स्वीडन के अभियोजक कार्यालय ने बंद करने का फैसला किया है। शीर्ष अभियोजक ने कहा कि यह फैसला लिया गया क्योंकि निकट भविष्य में असांज की गिरफ्तारी की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन


वर्ष 2012 से इक्वाडोर के लंदन स्थित दूतावास में शरण लिए असांज के लिए यह बड़ी न्यायिक जीत है। स्वीडन के  लोक अभियोजक कार्यालय के लिए असांज के खिलाफ पूरे यूरोप में लागू गिरफ्तारी वारंट का नवीकरण करने या उसे निरस्त करने का शुक्रवार को आखिरी दिन था।

अगस्त 2010 में पीड़ित ने आरोप लगाया था कि सोते समय असांज ने उसके साथ जबरन असुरक्षित सेक्स किया था। असांज ने अपने आपको पूरी तरह निर्दोष बताते हुए आरोप को राजनीतिक ठहराया था और कहा था कि दोनों के बीच सहमति से संबंध बने थे।
विज्ञापन


अभियोजक कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि लोक अभियोजन के निदेशक मैरियन नाय ने जूलियन असांज द्वारा संदिग्ध बलात्कार के मामले की जांच को खत्म करने का फैसला किया है। इस फैसले के थोड़ी ही देर बाद असांज ने ट्वीटर पर अपनी मुस्कुराती हूुई एक फोटो पोस्ट की। असांज के वकील पेर सैमुअलसन ने कहा कि यह हमारी जीत है। निश्चित तौर पर असांज इस फैसले से खुश हैं और राहत महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन

अब भी लटकी है गिरफ्तारी की तलवार

जांच बंद होने के बाद भी असांज की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। फैसला आने के फौरन बाद ब्रिटिश पुलिस ने कहा कि असांज अगर दूतावास से बाहर आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल, ब्रिटिश पुलिस का कहना है कि असांज ने 2012 में जारी वारंट में पेशी से इनकार कर अपनी जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है।

इस बीच असांज ने शुक्रवार को स्वीडिश अधिकारियों पर निशाना साधा। कहा कि इस बदनामी को मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा और न ही स्वीडिश अधिकारियों को इसके लिए माफ करूंगा। कथित सेक्स अपराध मामले में स्वीडन प्रत्यर्पित किए जाने से बचने के लिए असांज (45) लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास में शरण लिए हैं। उन्हें डर है कि अगर उन्हें हिरासत में लिया गया तो विकिलीक्स खुलासे में उन्हें अमेरिका को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें