फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल पहुंची सुषमा स्वराज, काठमांडू में राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से की मुलाकात

Thu, 10 Aug 2017 06:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
Sushma Swaraj meets Nepal Prime Minister Sher Bahadur Deuba - फोटो : ANI
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार को नेपाल दौरे पर काठमांडू पहुंची। काठमांडू पहुंचकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की है। 
विज्ञापन


यह उनका नेपाल का 6वां दौरा है। वह बिम्सटेक देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने वहां पहुंची है। गौरतलब है कि डोकलाम मुद्दे पर भारत को घेरने के लिए जहां चीन भी नेपाल पहुंचा था। उम्मीद है कि सुषमा स्वराज चीन की चाल को नाकाम करने में सफल हो पाएंगी।  EAM Sushma Swaraj arrived in Kathmandu on her 6th visit to Nepal for the BIMSTEC Foreign Minister's Meeting. pic.twitter.com/Z9qaJJSaO6 — ANI (@ANI) August 10, 2017
विज्ञापन


बता दें कि सीमा विवाद पर बौखलाए चीन ने नई चाल के जरिए भारत को घेरने के लिए कूटनीतिक रास्ते का सहारा लिया था। डोकलाम सीमा विवाद पर भारत के कड़े रुख को देखते हुए चीन ने अन्य देशों से वार्ता करने का फैसला किया है। इसी क्रम में चीन का नेपाल से बातचीत का फैसला कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

पहला भारत, चीन और नेपाल भी ट्राई जंक्शन शेयर करते हैं। दूसरा नेपाल ऐसा देश है जो भारत और चीन दोनों की सीमा से लगा हुआ है। वहीं बीतें कुछ समय से नेपाल और चीन की नजदीकियां भी बढ़ी हैं।
विज्ञापन

चीन ने की थी नेपाल से बातचीत

- फोटो : pti
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बीते हफ्ते चीन के डिप्टी चीफ ने डोकलाम मुद्दे पर नेपाल के अपने समकक्ष से बातचीत की थी। इस बातचीत में चीनी अधिकारी ने डोकलाम विवाद पर चीन की स्थिति के बारे में बात की है। 

इस मौके पर बीजिंग ने एक बार फिर अपनी बात दोहराते हुए कहा था कि दोनों देशों के बीच कोई भी अर्थपूर्ण वार्ता के लिए भारत को डोकलाम से अपनी सेना वापस बुलानी होगी। हालांकि चीन की तरह भारत ने अभी इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं की है। 

इस पूरे मुद्दे पर नेपाल ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। उम्मीद लगाई जा रही है कि नेपाल चीन और भारत के विवाद में पड़ने से बच रहा है और वह इस पूरे मुद्दे पर एक तटस्थ रुख अपना सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें