फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने खोज निकाला एक और ‘सुपर अर्थ’

Wed, 31 May 2017 06:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने 21 प्रकाश वर्ष दूर पृथ्वी जैसा ग्रह खोज निकाला है, जिसमें जीवन की संभावनाएं हो सकती हैं। इसके धरातल पर पानी हो सकता है। रिसर्चरों ने इस ‘सुपर अर्थ’ को खोज निकालने के लिए रेडियल वेलोसिटी टेक्निक का इस्तेमाल किया, जिसमें साझा गुरुत्वाकर्षण केंद्र के गिर्द तारों और ग्रहों की स्थिति में बदलाव को आंका जाता है।
विज्ञापन


यह हमारे सौैरमंडल का छठा सबसे नजदीकी ‘सुपर अर्थ’ है। दरअसल लाल रंग के इस तरह के अति छोटे तारे सूरज के नजदीक सैकड़ों की संख्या में हैं। यह ग्रह इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि यह सिर्फ 21 प्रकाश वर्ष दूर है।

यह अब तक के ज्ञात ‘सुपर अर्थ’ में से यह सबसे छोटा है। आम तौर पर ब्रह्मांड में इस तरह के छोटे तारों का होना सामान्य है। इसमें ग्रहों की संभावना काफी अधिक होती है। हालांकि इनमें से कई सौ तारों के बारे में ही पता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें