सीरिया में एक पुलिस स्टेशन पर भीषण आत्मघाती हमला हुआ। सोमवार को 2 हमलावरों ने दमासकस के पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया जिसमें कई पुलिसकर्मी और आम नागरिक मारे गए। 4 आतंकियों ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया।
पढ़ें: पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने किया पीएम मोदी का अपमान, RSS पर भी साधा निशाना
दमासकस टीवी चैनल अल मयादीन के मुताबिक सीरिया मे हुए इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई। रसियन न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत हुई है। गृहमंत्री मोहम्मद अल शार ने बताया कि आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया।
पढ़ें: सीरिया के लिए सबसे घातक रहा 2017 का सिंतबर महीना, सबसे ज्यादा मौतें
एक हमलावर ने खुद को मुख्य द्वार पर उड़ा लिया और दूसरे ने पहली मंजिल पर विस्फोट किया। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पिछली बार दमासकस में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस और तहरीर अल शाम जिहादिस्ट अलाइंस ने ली थी।