फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया में दो आत्मघाती हमलों में 31 की मौत, कई घायल

Sun, 17 Jun 2018 07:25 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
नाइजीरिया के उत्तर पूर्व इलाके में हुए दो आत्मघाती हमले में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है। एक स्थानीय अधिकारी और मिलिशिया नेता ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध बोको हराम के जिहादियों ने इन हमलों को अंजाम दिया।
विज्ञापन


मिलिशिया नेता बाबाकुरा कोलो ने एएफपी से कहा, ‘दम्बोआ में शनिवार रात दो आत्मघाती हमले और रॉकेट से संचालित ग्रेनेड विस्फोट किए गए। इसमें 31 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में ईद मनाकर वापस लौट रहे लोगों को निशाना बनाया गया था। अभी तक आतंकी संगठन बोको हराम ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन हमले के पीछे बोको हराम को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें