फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक की राजधानी बगदाद में दो आत्मघाती हमले, 38 लोगों की मौत

Mon, 15 Jan 2018 05:41 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इराक की राजधानी बगदाद में सोमवार को दो आत्मघाती हमले हुए जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई। इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन


पिछले तीन दिनों में इराकी राजधानी में इस तरह का यह दूसरा हमला है। पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन्स कमान के प्रवक्ता जनरल साद मान ने कहा कि मध्य बगदाद के अल तय्यारन चौराहे पर दो आत्मघाती हमले में हमलावरों ने खुद को धमाका कर उड़ा लिया।

अधिकारियों के मुताबिक, दोनों विस्फोटों में कम से कम 105 लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर कई एंबुलेंस और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख डॉ अब्देल गनी अल सादी द्वारा दी गई पिछली रिपोर्ट में दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर थी। बता दें कि तय्यारन चौराहा भीड़भाड़ वाला कारोबारी केंद्र है, जहां काम की तलाश में सुबह से ही दिहाड़ी मजदूर जुटना शुरू हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल अभी तक किसी संगठन द्वारा इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली गई है। लेकिन ऐसी अधिकतर वारदातों को इस्लामिक स्टेट के जेहादियों द्वारा ही अंजाम दिया जाता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें