फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विदेशियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक परिसर पर हमला हुआ है। इस दौरान हुई कार्रवाई में अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने चार आत्मघाती हमलावरों को मार दिया है।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों के अनुसार उन्होंने गोलियां चलने और कई धमाकों की आवाजें सुनीं मगर पुलिस का कहना है कि इसमें कोई भी नागरिक हताहत नहीं हुआ है।

जिस परिसर पर ये हमला हुआ है उसे 'ग्रीन विलेज' कहा जाता है। इस हफ्ते विदेशी कर्मचारियों को निशाना बनाकर किया गया ये दूसरा हमला है। सोमवार को एक अन्य परिसर पर हुए तालिबान हमले में दो अफगान सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

विदेश उप मंत्री मोहम्मद अय्यूब सालंगी ने संवाददाताओं को बताया, "चार आत्मघाती हमलावर मारे गए हैं, नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।" तालिबान के एक प्रवक्ता का कहना है कि हमले में उनके गुट का हाथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'ग्रीन विलेज' पहले भी रहा निशाने पर

हमलवारों ने 'ग्रीन विलेज' के मुख्य द्वार पर विस्फोटकों से भरी एक कार में विस्फोट करके वहां घुसने की कोशिश की। उस परिसर में मुख्य रूप से सुरक्षा व्यवस्था से जुडे लोग और विदेशी ठेकेदार रहते हैं।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने बताया, "ग्रीन विलेज को चूंकि इससे पहले भी कई बार निशाना बनाया जा चुका है इसलिए वहां काफी बडे पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था थी। इसके चलते हमलावर अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके।"

इससे पहले अक्तूबर 2013 में भी उस परिसर को निशाना बनाया गया था। उस समय हुए एक आत्मघाती हमले में पास से गुजर रहे दो लोगों की मौत हो गई थी। 2012 में हुए एक अन्य हमले में सात गार्ड और आम लोग मारे गए थे।

अफगानिस्तान में पश्चिमी देश अपना सैन्य अभियान खत्म कर रहे हैं और इस दौरान विदेशी कर्मचारियों, सरकारी अधिकारियों तथा सुरक्षा बलों पर हमले हाल के हफ्तों में बढे हैं।

पिछले ही हफ्ते एक आत्मघाती हमलावर ने अफगानिस्तान की एक अहम महिला राजनेता को निशाना बनाने की कोशिश की थी। उसमें तीन आम नागरिकों की मौत हो गई थी तथा कई अन्य घायल हुए थे।

उससे एक हफ्ते पहले एक आत्मघाती हमलावर काबुल में पुलिस प्रमुख के दफ्तर में घुस गया था और वहां उसने एक वरिष्ठ अधिकारी की हत्या कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें