पश्चिमी इराक के अल-कैम शहर में आज सुबह एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को कार के साथ ही विस्फोट से उड़ा लिया। हमले में कम से कम 11 लोग मारे गये हैं जिनमें से पांच सुरक्षाकर्मी हैं।
पुलिस कप्तान महमूद जसीम ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे हुए इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें 11 असैन्य नागरिक जबकि पांच सुरक्षाकर्मी हैं।
यह कस्बा बगदाद से करीब 340 किलोमीटर दूर सीरिया की सीमा के पास स्थित है। यह इलाका आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से मुक्त कराये गये इराक के अंतिम शहरों में शामिल है।