फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश, चीन, अमेरिका, नेपाल के राष्ट्रीय ध्वजों की कहानी

Wed, 13 Apr 2016 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : getty images
दुनिया भर के देशों का अपना राष्ट्रीय झंडा है। इन झंडों में अलग रंग, अलग आकार, अलग चिह्न बने दिखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनके पीछे की कहानी? हर देश के झंडे के पीछे एक कहानी है। ये झंडे कुछ न कुछ दर्शाते-बताते हैं। उस देश की खासियत और एकता, देश के झंडे में झलकती है। जानिए, क्या है इनके पीछे की कहानी।
विज्ञापन

ब्रिटेन का झंडा

2 of 8
- फोटो : getty images
यूके के झंडे को यूनियन जैक कहते हैं। ये झंडा दुनिया के सबसे पुराने झंडों में से एक है। ये झंडा तीन देशों के महान संरक्षक संतों को दर्शाता है। पहला है सफेद बैक ग्राउंड पर गाढ़े लाल रंग से बना क्रॉस, जो इंग्लैंड और वेल्स देश के सेंट जॉर्ज के लिए है। दूसरा नीले बैकग्राउंड पर सफेद रंग का सेंट एंड्रू का क्रॉस जो स्कॉटलेंड देश के थे। तीसरा है सफेद बैकग्राउंड पर डायगोनल लाल क्रॉस जो उत्तर आयरलैंड के सेंट पैट्रिक को दर्शाता है। ब्रिटेन का ये झंडा 1 जनवरी 1801 को अस्तित्व में आया था।
विज्ञापन

बांग्लादेश का झंडा

3 of 8
- फोटो : getty images
बांग्लादेश के झंडे में हरे बैकग्राउंड पर एक लाल बड़ा सा गोला बना है। ये लाल गोला उगते हुए सूरज का प्रतीक है और उन लोगों को दर्शाता है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया। हरा रंग देश की हरियाली और और जीवन- शक्ति को दर्शाता है। दिलचस्प बात ये भी है कि लाल गोले को बिलकुल बीच में नहीं बल्कि थोड़े बाईं तरफ बनाया गया है ताकि जब झंडा फहरे तब गोला बीच में दिखे। ये झंडा 17 जनवरी 1972 को अस्तित्व में आया था।

नेपाल का झंडा

4 of 8
- फोटो : getty images
नेपाल का झंडा बहुत खास और अलग है। ये इकलौता ऐसा झंडा है जो आकार में समकोण यानी रेक्टैंगुलर नहीं है। झंडे में एक के ऊपर एक चढ़े दो त्रिकोण हैं। इनका रंग गहरा लाल है। ये हिमालय की पहाड़ियों और देश के दो प्रमुख धर्मों यानी हिंदुत्व और बौद्ध को दर्शाते हैं। झंडे पर बनी नीली रेखा देश के शांतिप्रिय स्वभाव को दर्शाती है। इस पर बने ये चांद और सूरज पहले तो देश के राज घराने और प्रधानमंत्री के परिवार को दर्शाते थे लेकिन अब इसका मतलब है कि ये देश तब तक जिंदा रहेगा जब तक चांद-सूरज तारे रहेंगे। ये झंडा 12 दिसंबर 1962 को बना था।
विज्ञापन

अमेरिका का झंडा

5 of 8
- फोटो : getty images
अमेरिका के झंडे को द स्टार्ज एंड स्ट्रिप्स या ओल्ड ग्लोरी कहते हैं। इसमें 13 पट्टियां हैं जो 13 कालोनियों को दर्शाती हैं। ये कालोनिया हैं कनेटिकट, डेलावेयर, जॉर्जिया, मैरीलैंड, मैसाच्यूसेट्स, न्यू हैंपशायर, न्यू जर्सी, न्यू यॉर्क, उत्तर कैरोलीना, पेनिसिलवेनिया, रोड महाद्वीप, दक्षिण कैरोलीना और वर्जीनिया। झंडे में बने 50 सितारे देश के 50 प्रदेशों को दर्शाते हैं। इसके सफेद और लाल रंग का मतलब है मजबूती और वीरता। नीले रंग का मतलब है सतर्कता और न्याय। सफेद का मतलब है पवित्रता और सरलता। ये झंडा 14 जून 1777 में बना था।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का झंडा

6 of 8
- फोटो : getty images
ऑस्ट्रेलिया के झंडे में ऊपर बाईं तरफ ब्रिटिश झंडा बना है जो दर्शाता है कि अंग्रेजों ने यहां आकर प्रदेश बसाए थे। ठीक उसी के नीचे सात बिंदुओं वाला तारा है जो ऑस्ट्रेलिया के 6 प्रदेशों और सांतवां बिंदू उसके प्रांतों को दर्शाता है। झंडे के दाएं हिस्से में दक्षिणी क्रॉस तारामंडल को दर्शाता है जो कि हर ऑस्ट्रेलियाई प्रदेश और प्रांत से दिखता है। ये झंडा 3 सितंबर 1901 में अस्तित्व में आया था।
विज्ञापन

चीन का झंडा

7 of 8
- फोटो : getty images
चीन के झंडे में बने चार छोटे छोटे तारे चीनी समाज की सामाजिक श्रेणियों को दर्शाते हैं। ये श्रेणिया हैं श्रमिक वर्ग, किसान वर्ग, शहरों का पूंजीपति वर्ग और देश का पूंजीपति वर्ग। बड़ा सा सुनहरा तारा और लाल रंग, साम्यवादी क्रांति का प्रतीक है। इसे 1 अक्टूबर 1949 को अपनाया गया था।
विज्ञापन

भारत का झंडा

8 of 8
- फोटो : getty images
भारत के झंडे यानी तिरंगे के दो रंग यानी केसरिया औऱ हरा पहले देश के दो प्रमुख धर्मों यानी हिुदुत्व और मुस्लिम धर्म को दर्शाता था। सफेद पट्टी का अर्थ था दोनों धर्मों के बीच की शांति। लेकिन समय के साथ इसका भी मतलब बदला। अब केसरिया साहस और बलिदान, सफेद सत्य और पवित्रता, हरा विश्वास, उर्वरता औऱ वीरता को दर्शाता है। बीच के चक्र में 24 तीलियां बनी हैं जो दिन के हर एक घंटे को दर्शाती हैं। इसे 22 जुलाई 1947 में अपनाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें