फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: नए साल के जश्न में भगदड़, 35 मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के जश्न के दौरान चीन के शंघाई शहर में 35 लोग दबकर मर गए हैं और 42 अन्य जख्मी हो गए हैं। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह हादसा शंघाई के हुआंग्पू जिले में चेन्यी स्क्वेयर पर हुआ।
विज्ञापन


शंघाई प्रशासन ने कहा है कि यह घटना स्थानीय समयानुसार रात 11.35 बजे हुई थी। उनका कहना है कि इससे निपटने के लिए कुछ लोगों को भेजा गया था।

अभी तक भीड़ के इस दबाव और लोगों की मौत के सही कारणों का पता नहीं चला है। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में लोगों को सड़क पर फर्स्ट एड देते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में आई तस्वीरें

तस्वीरों को देखकर लगता है कि बड़ी तादाद में लोग नदी के किनारे इकट्ठे हुए थे जिसे बंद कहा जाता है।

सोशल मीडिया साइट सिना वीबो पर एक व्यक्ति ने लिखा कि वहां इतनी बड़ी तादाद में लोग जमा थे कि आप भीड़ में दबे हुए थे, इधर उधर नहीं हिल सकते थे और केवल भीड़ के साथ ही हिलडुल सकते थे।

अपने बयान में शंघाई शहर के प्रशासन ने कहा है कि जख्मी लोगों को शहर के अस्पतालों में भेजा गया था और शंघाई के पार्टी सचिव ने कुछ लोगों से मुलाकात की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें