फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी निधन: भारतीय दूतावास ने दी ये बड़ी जानकारी, जिसका पूरे देश को है इंतजार

Sun, 25 Feb 2018 06:07 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए दुबई स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में है।

विज्ञापन


हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि उनका पार्थिव शरीर कब भारत के लिए रवाना होगा क्योंकि कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

दूतावास से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फॉरेंसिक और लैब रिपोर्ट्स आने के बाद ही श्रीदेवी के प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया शुरू सकेगी।

दूतावस के एक उच्च अधिकारी ने बताया 'यह एक प्राकृतिक मौत थी लेकिन फिर भी श्रीदेवी का पोस्टमार्टम भी किया गया। हम दुबई पुलिस के साथ उनके पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिल का दौरा पड़ने से श्रीदेवी की दुबई में मौत हो गई है। वह अपने भांजे की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गई थीं। अंतिम समय में एक्ट्रेस के साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर मौजूद थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे बॉलीवुड सहित देश में शोक की लहर है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें