फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अल्ला हू अकबर’ बोलते हुए फ्रांस में महिला ने दो को ब्लेड से जख्मी किया

Mon, 18 Jun 2018 03:46 AM IST
एजेंसी, मार्सीले
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिणी फ्रांस में रविवार को एक महिला ने ‘अल्ला हू अकबर’ बोलते हुए यहां के एक सुपर मार्केट में दो लोगों को बॉक्सकटर से घायल कर दिया। सरकारी वकील बर्नार्ड मार्शल ने बताया कि ट्यूलां के भूमध्यसागरीय बंदरगाह के बाहर एक व्यक्ति को सीने पर वार किया गया, लेकिन जख्म गहरा नहीं है और उसकी जान खतरे से बाहर है। वहीं चेकआउट काउंटर पर काम करनेवाली एक महिला भी हमले में घायल हो गई, वह भी खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


मार्शल ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि हमला करनेवाली महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि उसे कट्टर बना दिया गया हो।’ गौरतलब है कि 2015 से कई जिहादी हमलों के बाद से फ्रांस हाई अलर्ट पर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें