दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया की नवीनतम बैलेस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण के जवाब में अमेरिका ने दक्षिण कोरिया में अपने बी-1बी सुपरसोनिक बमवर्षक और एफ-35 लड़ाकू जेट विमानों से उड़ान भरवाई।
Read Also: दक्षिण कोरिया में चल रहा इंटरनेशनल बॉडीपेंटिंग फेस्टिवल, देखें तस्वीरें
सियोल के रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि अमेरिका के दो बी-1बी सुपरसोनिक बमवर्षक और दो एफ-35 लड़ाकू विमानों ने दक्षिण कोरिया के 15 लड़ाकू विमानों के साथ एक सैन्य अभ्यास के तहत उड़ान भरी।
Read Also: अमेरिका और उत्तर कोरिया विवाद पर बोला चीन- जो आप बोएंगे,वही काटेंगे
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने मंगलवार को जापान के ऊपर से अपनी एक मिसाइल गुजारकर परीक्षण किया था। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है।