फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने अपने वित्त मंत्री और नीति निर्धारण प्रमुख को किया बर्खास्त

Sat, 10 Nov 2018 02:08 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
moon jae in
विज्ञापन
कठिनाईयों का सामना कर रही दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने शुक्रवार को अपने वित्त मंत्री किम डोंग-इयॉन को पद से हटा दिया है। उनके अलावा नीति निर्धारण विभाग के मुखिया जैंग हा-सुंग को भी हटाया गया है।
विज्ञापन


देश की आर्थिक वृद्धि दर लगातार कम हो रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है। साथ ही सरकार के निश्चित राजस्व और खर्च का अंतर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। चूंकि वित्त मंत्री और नीति निर्धारण विभाग के प्रमुख इन स्थितियों को सुधार करने में सक्षम नहीं हो पा रहे थे।

बल्कि उनके बीच ही मतभेद पैदा हो गए थे। इसलिए उन पर यह कार्रवाई की गई है। राष्ट्रपति के प्रवक्ता यून यंग-चान की ओर से जारी बयान में यह बातें कही गई हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से बताया गया कि अब पूर्व नौकरशाह होंग नाम-की देश के नए वित्त मंत्री होंगे। जबकि इस वक्त सामाजिक मामलों के राष्ट्रपति के मुख्य सलाहाकार किम सू-युन नए नीति निर्धारण प्रमुख होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें