फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उ. कोरिया एक और परमाणु टेस्ट की तैयारी में'

Mon, 12 Sep 2016 12:38 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की सरकार के सूत्रों ने चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया एक और परमाणु परीक्षण की तैयारी कर रहा है। उन्होंने यह बात पहाड़ी क्षेत्र में उत्तर कोरिया की परीक्षण साइट की एरियल फोटोग्राफ लेने के बाद कही है। विश्लेषकों ने निष्कर्ष निकाला कि उत्तर कोरिया ने अभी तक तीन परीक्षण सुरंगों में से केवल दो सुरंगों का ही इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योन्हाप ने कहा कि उत्तर कोरिया ने तैयारी पूरी कर ली है और किसी भी समय तीसरी सुरंग से परीक्षण को अंजाम दे सकता है। उत्तर कोरिया ने बीते शुक्रवार को परमाणु परीक्षण किया था जो पहले के चार परीक्षणों की तुलना में अधिक शक्तिशाली था।
Trending Videos
विज्ञापन

उत्तर कोरिया में भारी तबाही करने की चेतावनी

- फोटो : BBC
अमरीका सहित उसके पड़ोसी देशों ने इसकी निंदी की थी और किसी भी हमले कि परिस्थिति में उत्तर कोरिया में भारी तबाही करने की चेतावनी दी थी। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया की तरफ से परमाणु हमले का किसी भी तरह का संकेत मिलने पर उसकी राजधानी प्योंगयांग को तबाह कर देने की घोषणा की थी।

वहीं उत्तर कोरिया के लिए अमरीका के विशेष प्रतिनिधि ने कहा था कि अमरीका उत्तर कोरिया के ताजा परमाणु परीक्षण के बाद उसके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें