फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US की चेतावनी के बावजूद नॉर्थ कोरिया ने फिर दागी बैलेस्टिक मिसाइल

Sun, 21 May 2017 03:32 PM IST
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर नापाक कोशिश को अंजाम दिया है। उसने फिर खतरनाक बैलेस्टिक मिसाइल को राजधानी प्योंगयांग के पास से छोड़ा गया है। साउथ कोरिया की मिलिट्री ने इसकी पुष्टि की है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मिसाइल ने करीब 500 किलोमीटर का सफर तय किया और देश के पूर्वी में जाकर गिरी है।
विज्ञापन


नॉर्थ कोरिया की इस हरकत में व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि ये उसकी कम रेंज की दागी गई मिसाइलों में से एक है। 

इससे पहले भी उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण पर अमेरिका ने खासी नाराजगी जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ-साथ रूस को इस पर खरी-खरी सुनाई। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि उत्तर कोरिया के इस परिक्षण से रूस खुश नहीं होगा। ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि मिसाइल रूस की सीमा से कुछ दूरी पर ही गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें