दक्षिण कोरिया पर बीते दिनों आरोप लगे थे कि उसने उत्तर कोरियाई नेताओं की हत्या करने की योजना बनाई है, लेकिन उसकी ये योजना कामयाब नहीं हुई थी।1960 के अंत में उत्तर कोरिया के कमांडोज ने सिओल स्थित दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन को तबाह करने की कोशिश की थी, तब दक्षिण कोरिया के कुछ प्रशिक्षित कमांडोज गुप्त तरीके से जेल में घुसकर वहां के कुछ कैदियों को उत्तर कोरिया के नेता किम इल सुंग का गला काटने की ट्रेनिंग दी थी।
उसके बाद अब जब किम इल सुंग के पोते किम जोंग उन अपने न्यूक्लियर मिसाइल प्रोग्राम को तेजी से बढ़ा रहा है, ऐसे में दक्षिण कोरिया एक बार फिर उत्तर कोरिया के नेताओं को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। उत्तर कोरिया के छठे और अबतक का सबसे पावरफुल मिसाइल टेस्ट किए जाने के एक दिन बाद ही दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री सांग यंग-म्यू ने सियोल में अपने सांसदों को इस बात की जानकारी दी कि इस साल के अंत तक वो एक ऐसी बिग्रेड तैयार कर रहे हैं जो 'गला काटने' में माहिर होंगे।
पढ़ें: उत्तर कोरिया ने फिर दी अमेरिका को धमकी, कहा- देंगे असहनीय दर्द
सांग यंग-म्यू ने बताया कि इस यूनिट को आधिकारिक तौर पर स्पार्टन 3000 के नाम से जाना जाएगा। इस ब्रिगेड को हेलिकॉप्टर और प्लेन के जरिए उत्तर कोरिया में दाखिल कराया जाएगा और इनका काम रात में दक्षिण कोरियाई नेताओं का गला काटना होगा।
इस बीच जानकार यह भी मान रहे हैं कि दक्षिण कोरिया सरकार शायद इस बात की आधिकारिक घोषाणा करे कि वो किम जोंग उन की हत्या की प्लानिंग कर रही है।दक्षिण कोरिया बस उत्तर कोरिया को यह सख्त संदेश भेजना चाहती है कि वो जो इतनी तेजी से अपने परमाणु कार्यक्रम कर रहा है, अगर उस पर जल्द से रोक नहीं लगती है तो उसके नेताओं के साथ कुछ भी हो सकता है।
वहीं, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के लिए अपने देश के लोगों को यह यकीन दिलाने में दिक्कत आ रही है कि कोई बिना परमाणु संपन्न देश एक तानाशाह को रोक पाने में कामयाब होगा। 2015 में रिटायर्ट होने से पहले दक्षिण कोरियाई सेना के एक टॉप मिलिट्री रणनीतिकार शिन वॉन-सिंक ने कहा, "हमारे लिए सबसे अच्छी बात यह है कि किम जोंग उन अपनी मौत से बहुत डरता है।"
पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर लगाये नये प्रतिबंध
दक्षिण कोरिया के इस कदम के बाद से यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या सोल और अमेरिका मिलकर उत्तर कोरिया के हमला करने से पहले ही उसके नेता किम जोंग-उन को मारने का प्लान बना रहे हैं। इस बीच इस तरह की बात भी सामने आ रही है कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका मिलकर उत्तर कोरिया पर अटैक करने से पहले किम जोंग उन को मौत की नींद सुलाना चाहती है।
अमेरिकी राज्य सचिव रेक्स टिल्लरसन ने कहा है कि अमेरिका नहीं चाहता है कि उत्तर कोरिया में लीडरशीप बदलने की कोशिश नहीं कर रहा है और दक्षिण कोरिया का कहना है कि सेना की नई रणनीति उत्तर कोरियाई खतरे को कम करने के लिए बनाई गई है।