फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमालिया में हमला करने गए चरमपंथियों को सेना ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमालिया की सरकारी सेनाओं ने राजधानी मोगादिशु स्थित राष्ट्रपति भवन पर हमला करने वाले इस्लामी चरमपंथी समूह अल-शबाब के चरमपंथियों को भगा दिया है।
विज्ञापन


इस हमले के दौरान हुई लड़ाई में कम से कम पांच चरमपंथियों के मारे जाने की खबर है।

मोगादिशु में मौजूद बीबीसी के एक संवाददाता के अनुसार चरमपंथी राष्ट्रपति भवन परिसर के भीतर घुसने में कामयाब हो गए थे, लेकिन राष्ट्रपति हसन शेख महमूद हमले के वक्त वहां मौजूद नहीं थे।

इसी साल फरवरी महीने में भी अल-शबाब ने इस महल के बाहर एक कार बम धमाका किया था।

अल-शबाब को साल 2011 में मोगादिशु से खदेड़ दिया गया था लेकिन उसके बाद भी वो कई बार शहर के अंदर घुसकर हमले करते रहे हैं।

गत शनिवार को ही सोमालिया की संसद के क़रीब शक्तिशाली धमाका हुआ था जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें