फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस के राष्ट्रपति के बिगड़े बोल, कहा- 3 महिलाओं से रेप कर सकते हैं सैनिक

Sun, 28 May 2017 11:43 AM IST
amarujala.com- presented by: अकरम
विज्ञापन
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते - फोटो : reuters, file photo
विज्ञापन
अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते ने महिलोओं को लेकर विवादित बयान दिया है। दुतर्ते ने भद्दा मजाक करते हुए कहा कि सैनिक तीन महिलाओं से बलात्कार कर सकते हैं। उन्होंने सैनिकों को आश्वासन देते हुए कहा कि सैनिकों पर इसकी कोई आंच नहीं आएगी।
विज्ञापन


दक्षिणी फिलीपींस में मार्शल लॉ घोषित करने के बाद दुतर्ते वहां सैनिकों की हौसला अफजाई के लिए गए थे। उन्होंने  सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मार्शल लॉ और मार्शल लॉ के नतीजों के लिए मेरी अकेले की जिम्मेदारी होगी, आप सिर्फ अपना काम करो, मैं बाकी का ध्यान रखूंगा। दुतर्ते ने इसके बाद सैनिकों से मजाक करते हुए कहा कि अगर आप तीन महिलाओं का बलात्कार कर देते हैं, मैं आपके लिए जेल चला जाऊंगा।

दुतर्ते ने पहली बार बलात्कार को लेकर विवादित बयान नहीं दिया है, इससे पहले उन्होंने पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव के दौरान 1989 के जेल दंगे को लेकर विवादित बयान दिया था। इस जेल दंगे में कैदियों ने एक ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी की हत्या कर दी थी। कैदियों ने उसके साथ बलात्कार भी किया था।
विज्ञापन


इस घटना को लेकर मजाक करते हुए दुतर्ते ने कहा था, 'ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी बहुत खूबसूरत थी। जहां दंगा हुआ उस जगह लाइन में पहले मुझे होना चाहिए था।'  हालांकि, बाद में दुतर्ते ने अपने इस बयान पर माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा कि उनका महिलाओं या बलात्कार पीड़ितों का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें