फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमध्यसागर में शरणार्थियों की स्मगलिंग, 3,740 लोग हुए मौत का शिकार

Thu, 27 Oct 2016 09:23 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ जिनेवा
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
भूमध्यसागर होकर यूरोप पहुंचने वाले शरणार्थियों की समुद्री यात्रा गैरकानूनी रूप से उनकी स्मगलिंग कराने के कारण लगातार खौफनाक होती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र रिफ्यूजी एजेंसी ने अपनी ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल यहां होकर यात्रा करने वाले अधिकांश शरणार्थी मौत का शिकार हुए हैं। पिछले एक सप्ताह में यहां 3,740 लोग मौत का शिकार हुए हैं। 
विज्ञापन


एजेंसी के प्रवक्ता विलियम स्पिंडलर ने कहा कि यह अब तक की सबसे भयावह रिपोर्ट है। इसके कई कारण बताए गए हैं। इनमें एक बड़ा कारण शरणार्थियों को भेड़-बकरियों से भी बदतर ढंग से लादकर छोटी नावों में ढोना है। यहां ऐसे कई स्मगलर गुट सक्रिय हो गए हैं जो गैरकानूनी रूप से शरणार्थियों अपनी नावों के भीतर हजारों की तादाद में भरकर यूरोप भेज रहे हैं। स्पिंडलर ने बताया कि भूमध्यसागर में उत्तरी अफ्रीका और यूरोप के बीच यह गैरकानूनी स्मगलिंग एक उद्योग का रूप लेती जा रही है। ये स्मगलर अपना फायदा कमाने के चक्कर में बड़ा खतरा मोल लेने लगे हैं। 

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक इस साल 3 लाख 27 हजार 800 लोगों ने भूमध्यसागर को पार किया है, जबकि पिछले साल इसके आधे लोग ही समुद्र के रास्ते यूरोप के लिए रवाना हुए थे। इस रास्ते इटली पहुंचने वाले शरणार्थी नाइजीरिया, इरिट्रिया और अफ्रीकी देशों में जारी संघर्ष के चलते पलायन करने को मजबूर हुए हैं। 
विज्ञापन


बचाव दलों पर बढ़ा दबाव
शरणार्थियों की स्मगलिंग कराने वाले लोग लगातार बचाव दलों पर दबाव बढ़ाते जा रहे हैं। इटली की नौसेना ने इस माह की शुरूआत में सिर्फ एक दिन के भीतर 6000 से ज्यादा शरणार्थियों को बचाया है। सोमवार को 21 बचाव ऑपरेशन में 2200 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। 

छोटी सी नाव में सवार होते हैं 150 लोग
शरणार्थियों की स्मगलिंग करने वाले लोग छोटी सी रबर की नाव में 150 से ज्यादा लोगों को बिठाकर भूमध्यसागर पार कराने का काम कर रहे हैं। इनमें से एक नाव पिछले शुक्रवार को अधिक भार के चलते पलट गई और सभी सवार समुद्र में डूब गए। इनमें से 120 के शव मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें