तुर्की की सेना के एक गुट ने शुक्रवार देर रात तख्तापलट की कोशिश की। सेना और पुलिस में गोली चलने की भी सूचना है।
सेना ने दावा किया है कि तुर्की में लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए तख्तापलट किया गया है। सेना ने कई शीर्ष अधिकारियों को हिरासत में ले लिया है।
उधर, तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यिल्दिरिम ने बताया कि निर्वाचित सरकार अभी भी सत्ता में है और यह सरकार तभी बेदखल होगी जब लोग चाहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग सत्ता पलट की कोशिश में शामिल हैं उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।