फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर के रक्षा मंत्री ने तेजस में भरी उड़ान, देखें वीडियो

Tue, 28 Nov 2017 09:44 PM IST
एजेंसी / कलाईकुंडा (प. बंगाल)
विज्ञापन
तेजस - फोटो : ANI
विज्ञापन
सिंगापुर के रक्षा मंत्री नेग एंग हेन ने मंगलवार को भारत में निर्मित मल्टी-रोल लाइट लड़ाकू विमान तेजस की जमकर प्रशंसा की और इसे ‘बेहद सक्षम’ करार दिया। पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरबेस पर एयर वाइस मार्शल एपी सिंह ने तेजस से उड़ान भरी। दो सीटों वाले इस विमान में हेन भी एपी सिंह के साथ सवार हुए। इसी के साथ तेजस में उड़ान का आनंद लेने वह पहले विदेशी नागरिक बन गए। 
विज्ञापन


#WATCH Singapore Defence Minister Ng Eng Hen flew IAF LCA Tejas at Kalaikunda Air Force Station in West Bengal pic.twitter.com/LXF4VN9EjR— ANI (@ANI) November 28, 2017



पढ़ें- 'तेजस' और 'अर्जुन' के नए वर्जन को सेना का इंकार, विदेशी लड़ाकू वाहनों की उठाई मांग

उड़ान के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देने हुए उन्होंने कहा, ‘यह एक बेहद सक्षम विमान है।’ हेन ने कहा कि यही वजह है कि हमारी वायु सेना आपकी वायु सेना के साथ प्रशिक्षण कर रही है। वहीं उन्होंने एपी सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह तेजस को ऐसे उड़ा रहे थे जैसे कोई सड़क पर कार चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें